मैदान को बना दिया कूड़ाखाना सजती है शराबियों की महफ़िल। मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट..

 मैदान को बना दिया कूड़ाखाना सजती है शराबियों की महफ़िल।
मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट..
मुलताई। सर निर्माण ठेकेदारों ने मटेरियल डंप कर कर के मैदान को कूड़ाखाना बना दिया है। मैदान में बाउंड्री वाल नही होने से मैदान में से ही बेलगाम वाहन दौड़ते हैं जिससे खिलाडियों को दुर्घटना का भय बना रहता है। ये शिकायत थी नगर के युवा खिलाडियों की जो मिनी स्टेडियम का कार्य अधूरा छूटने से परेशान होकर SDM राजेश शाह के पास पंहुचे थे। खिलाडियों ने बताया की मैदान में शाम से ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है तथा रात में शराब की महफ़िल सजने लगती है। पुरे मैदान में जगह जगह गन्दगी पसरी है इसलिए बाउंड्रीवाल का होना बहुत ही जरुरी है। खिलाडियों ने कहा की 6 साल से मिनी स्टेडियम का  काम आखिर क्यों रुका हुआ है ऐसे में नगर में खेल प्रतिभाएं भी प्रभावित हो रही है। खिलाडियों मैदान की सफाई के साथ ही वाहनों पर भी मैदान में से आवागमन में प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया की अगर बाउंड्रीवाल बन जाए तो स्वतः ही समस्या खत्म हो जाएगी। खिलाडीयो के अनुसार प्रशासन की लापरवाही से खिलाडियों को मिनी स्टेडियम का लाभ नही मिल पा रहा है। खिलाडियों की शिकायत पर SDM शाह ने बताया की बार बार निर्माण एजेंसी बदलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। निर्माण में तीन बार एजेंसी बदली है लेकिन निर्माण शीघ्र ही चालू करने का प्रयास किया जारहा है।

Source : Agency

10 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]